सर्वनाम की परिभाषा और भेद: Sarvanam kya hai

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और प्रकार की पूरी जानकारी Class 2 ,3, 4, 5,6, 7, 8, 9, 10 और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए.

Sarvanam (Pronoun)

सर्वनाम  की परिभाषा (sarvanam ki paribhasha): संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं। ऐसे शब्द जो किसी भी नामों (संज्ञा) की जगह आते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं। जैसे हम, तुम, मैं, वे, आप आदि।

‘सर्वनाम’ = सर्व + नाम जिसका अर्थ होता है सबका नाम, इसका मतलब यह है कि यह शब्द किसी भी खास व्यक्ति के लिए प्रयुक्त न होकर सभी के द्वारा प्रयुक्त होते हैं। यह किसी भी एक व्यक्ति का नाम नहीं होता बल्कि सबका नाम होता है। जैसे कि हम का प्रयोग अपने लिए करते हैं। यह “हम” किसी एक व्यक्ति का नाम न होकर सबके लिए उपयोग किया जा सकता है। इसलिए इसे सर्वनाम कहा जाता है।

Sarvanam (Pronoun)

सर्वनाम के भेद या प्रकार (sarvanam ke bhed)

सर्वनाम के 6 भेद या प्रकार होते हैं

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
  4. संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
  6. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)

ऐसे सर्वनाम जो किसी भी पुरुष या स्त्री के नाम के बदले उपयोग किये जाते हैं उन्हें “पुरुषवाचक सर्वनाम” कहा जाता है। आपको बता दें कि यह सर्वनाम 3 प्रकार के होते हैं जिसके बारे में हमने नीचे बताया है।

  1. उत्तम पुरुष
  2. मध्यम पुरुष
  3. अन्य पुरुष

उत्तम पुरुष

उत्तम पुरुष का उपयोग किस वक्ता या लेखक के द्वारा किया जाता है। इसका मतलब यह है कि कोई भी वक्ता या लेखक जिन शब्दों का प्रयोग अपने लिए करता है उसे ‘उत्तम पुरुष’ सर्वनाम कहा जाता है।

जैसे- मैं, मेरा, मुझे, मेरे आदि

मध्यम पुरुष

‘मध्यम पुरुष’ का उपयोग श्रोता (सुनने वाले) के लिए किया जाता है जैसे तू , तुम , तुमको , तुझे , आप , आपको , आपने, आपको।

अन्य पुरुष

जिन शब्दों का उपयोग वक्ता और श्रोता के अलावा किसी अन्य या तीसरे व्यक्ति के लिए किया जाता है उसे अन्य पुरुष सर्वनाम कहा जाता है। जैसे इन, उन, इन्हें, उसको, उसका, उसने,

2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)

जिस शब्द का प्रयोग निकट या फिर दूर की वस्तु या व्यक्तियों के निश्चयात्मक संकेत के रूप में किया जाता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है

जैसे—यह वह, ये, वे

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

यह मेरी कार है।

वह मेरे मोज़े हैं।

यह मेरा पेन है।

यह मेरा घर है।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)

ऐसे शब्द जिनसे किसी भी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं होता वे “अनिश्चयवाचक सर्वनाम” कहलाते हैं। जैसे कोई आ गया तो क्या होगा?

कभी-कभी कुछ, कोई आदि शब्दों को भी अनिश्चय सर्वनाम कहा जाता है। इसमें सब कुछ, कुछ न कुछ, कोई न कोई, कुछ भी, कुछ-कुछ, हर कोई प्रयोग किये जाते हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदहारण

कोई आ रहा है।

बाहर कोई खड़ा है।

4. संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)

जब किसी भी दूसरे सर्वनाम या संज्ञा से संबंध बताने के लिए जिस शब्द या सर्वनाम का प्रयोग होता है उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-जो, सो।

जो करेगा वह भरेगा। (वह संज्ञा)

जैसा कर्म वैसा फल

जैसी करनी वैसी भरनी

5.प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)

जिन शब्दों का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है उन शब्दों को प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे- कौन, कैसे क्या।

क्या तुम आओगे?

क्या राम खेलेगा?

वहां कौन खड़ा है?

नौकर का नाम क्या है?

तुम क्या कर रहे हो ?

दूध में क्या गिर गया?

6. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

ऐसे शब्द जो कि तीनों पुरुषों (प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुष) में निजत्व का बोध कराते है वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे हैं अपनी कार से यात्रा करूँगा। “अपने आप”, “अपनी” “स्वयं’” जैसे शब्द निजवाचक सर्वनाम हैं। निजवाचक सर्वनाम ‘आप’: यह कार्य मैं अपने आप ही करूँगा इस वाक्य में प्रयोग होने वाला ‘आप’ स्वयं के लिए उपयोग किया गया है, अर्थात यह मध्यम पुरुष आदरसूचक सर्वनाम ‘आप’ से भिन्न है।

निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun) के उदहारण

मैं अपना काम खुद करता हूं।

मैं अपनी माता जी के साथ जाऊंगा।

मेरे पापा अपनी कार स्वयं चलाते हैं।

पुरुषवाचक और निश्चयवाचक सर्वनाम में अंतर

‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ में “यह”, “वह” “ये” “वे” जैसे शब्द किसी भी व्यक्ति के लिए प्रयोग किये जाते हैं जबकि “यह”, “वह” “ये” “वे” का प्रयोग किसी भी वस्तु या व्यक्ति के संकेत के रूप में होता है। जैसे वह बहुत पढता है, ये हमेशा खेता रहता है, आदि ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ के उदाहरण हैं। यह मेरी कार है, वह अमन की पुस्तक है आदि निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं। जैसा कि आपको बता चुकें हैं कि निश्चयवाचक सर्वनाम किसी भी वस्तु या व्यक्ति को संकेत करने के लिए प्रयुक्त होता है इसलिए इसे ‘संकेतवाचक सर्वनाम’ भी कहते हैं।

यह भी पढ़ें: समास की परिभाषा, भेद और प्रकार उदाहरण सहित