Avyayibhav Samas- अव्ययीभाव समास क्या है, परिभाषा और उदाहरण

अव्ययीभाव समास (Avyayibhav Samas), अव्ययीभाव समास के 10 20 30 50 100 उदाहरण : अव्ययीभाव समास को हिंदी व्याकरण और सभी समास में प्रमुख माना जाता है। बहुत से छात्र समास के प्रकार पढ़ते समय कंफ्यूज हो जाते हैं क्योंकि उनके लिए हर समास को याद रख पा मुश्किल होता है। इसलिए छात्रों की मदद करने और सुविधा के लिए हम इस लेख में अव्ययीभाव समास (Avyayibhav Samas) और उदाहरण के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं जिससे कि छात्र इसको अच्छी तरह से समझ पायें।  आइये अब आपको अवयवी भाव समास के बारे में बताते हैं।

Avyayibhav Samas

अव्ययीभाव समास किसे कहते हैं (Avyayibhav Samas)

अव्ययीभाव समास की परिभाषा:  ऐसा समास जिसमे पूर्व पद अवयव और प्रधान होता है। वह अव्ययीभाव समास कहलाता है। इसमें पहला पद आ, प्रति, अनु, यथा आदि होता है।

इसमें अव्यव उन शब्दों को कहा जाता है जिसमे लिंग, कारक और काल किसी का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता। नीचे हमने अव्ययीभाव समास समास के उदाहरण दिए हैं।

यहाँ पर हम आपको अव्ययीभाव समास के कुछ खास उदाहरणों को समझा रहें हैं जिससे कि आप इस समास के बारे में अच्छी तरह से जान पाएंगे.

यथाशक्ति : शक्ति के अनुसार

अनजाने : बिना जाने

जैसा कि आप ऊपर दिए उदाहरण में देख सकते हैं कि प्रथम पद में अन, यथा आदि आये हैं जो कि अव्ययभाव समास के उदाहरण है. यहाँ पर आप देख सकते हैं कि से, के आदि चिन्हों का लोप हो रहा है.

बेखटके : बिना खटके

प्रत्यक्ष : आँखों के सामने

निस्संदेह : संदेह रहित

घर-घर : प्रत्येक घर

जैसा कि आप ऊपर दिए उदाहरण में देख सकते हैं ऊपर दिए गए उदाहरण में  ‘नि’, ‘प्र’, ‘बे’ आदि का प्रयोग हो रहा है. जो कि अव्यय हैं और इसके शब्दों के साथ जुड़ने से पूरा शब्द अव्यय हो जाता है.

यथासमय : समय के अनुसार

यथारुचि : रूचि के अनुसार

प्रतिसप्ताह : प्रत्येक सप्ताह

प्रतिवर्ष : प्रत्येक वर्ष

ऊपर दिए गए उदाहरण में शब्दों के पहले प्रति, यथा अव्यय जुड़े हैं जो कि शब्द को भी अव्यय बना देते हैं। इस समास में पूर्व पद प्रदान होता है. जो कि अव्ययीभाव समास में ही आते हैं.

अव्ययीभाव समास के 10 20 30 50 100

यथासमय समय के अनुसार
यथाशक्ति शक्ति के अनुसार
यथारुचि रूचि के अनुसार
यथामति मति के अनुसार
बेखटके बिना खटके
प्रत्यक्ष आँखों के सामने
प्रतिसप्ताह प्रत्येक सप्ताह
प्रतिवर्ष प्रत्येक वर्ष
प्रतिदिन दिन-दिन
निस्संदेह संदेह रहित
घर-घरप्रत्येक घर
आजन्म जन्म से लेकर
अनजाने बिना जाने

अव्ययी भाव समस के अन्य उदाहरण

  • ससम्मान = सम्मान के सहित
  • सशर्त = शर्त के सहित
  • सफल = फल के  सहित
  • विवाहोपरान्त = विवाह के उपरान्त
  • विवाहेतर = विवाह के इतर
  • लापरवाह = परवाह के बिना
  • यथासंख्य = संख्या के अनुसार
  • यथायोग्य = योग्यता के अनुसार
  • यथामति = मति के अनुसार
  • मृत्युपरान्त = मृत्यु के उपरान्त
  • बेशर्म = शर्म से रहित
  • बेईमान = ईमान के बिना
  • बाकायदा = कायदे के सहित
  • बाइज़्ज़त = इज़्ज़त के सहित
  • बाअदब = अदब के सहित
  • निष्पाप = पाप से रहित
  • निश्चिंत = चिंता के बिना
  • निर्भय = भय से रहित
  • निडर = डर से रहित

ऊपर दिए गए उदाहरणों में पहला शब्द पद आ, प्रति, अनु, यथा अदि है.

अव्ययीभाव समास के भेद (Avyayibhav Samas Ke Bhed)

जैसा कि हम आपको बता चुकें हैं कि अव्ययीभाव समास में प्रथम पद प्रधान होता है लेकिन कई बार दूसरा पद भी प्रदान होता है. आपको बता दें कि प्रथम और दुसरे पद की प्रधानता के आधार पर अव्ययीभाव समास दो प्रकार के होते हैं जिनके नाम निम्न है.

  1. अव्यय पद पूर्व अव्ययीभाव समास
  2. नाम पद पूर्व अव्ययीभाव समास

अव्यय पद पूर्व अव्ययीभाव समास (Avyay Pad Purv Avyayibhav Samas)

ऐसा समास जिसमे प्रथम पद अव्यय और दूसरा पद संज्ञा होती है वह अव्यय पद पूर्व अव्ययीभाव समास कहलाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो ऐसा अव्ययीभाव समास जिसमें पहला पद अवयव और दूसरा पद संज्ञा होती है उसे अव्यय पद पूर्व अव्ययीभाव समास (Avyay Pad Purv Avyayibhav Samas) कहते हैं.

अव्यय पद पूर्व अव्ययीभाव समास के उदाहरण

  • यथासंख्य = संख्या के अनुसार
  • यथायोग्य = योग्यता के अनुसार
  • यथामति = मति के अनुसार

नाम पद पूर्व अव्ययीभाव समास (Naam Pad Purv Avyayibhav Samas)

ऐसा समास जिसमे प्रथम पद संज्ञा और दूसरा पद अव्यव होता है वह नाम पद पूर्व अव्ययीभाव समास कहलाता है. सीधे शब्दों में कहें तो ऐसा अव्ययीभाव समास जिसमें पहला पद संज्ञा और दूसरा पद अव्यव होता है उसे नाम पद पूर्व अव्ययीभाव समास (Naam Pad Purv Avyayibhav Samas) कहते हैं.

नाम पद पूर्व अव्ययीभाव समास के उदाहरण

  • विवाहोपरान्त = विवाह के उपरान्त
  • विवाहेतर = विवाह के इतर
  • मृत्युपरान्त = मृत्यु के उपरान्त

यह भी पढ़े: समास किसे कहते है | समास के भेद-

Leave a Comment