द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण (Dravya Vachak Sangya In Hindi)

Dravya Vachak Sangya in Hindi: इस लेख में हम आपको द्रव्यवाचक संज्ञा के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं। आपको बता दें कि द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा (Dravya Vachak Sangya) संज्ञा का एक प्रकार है जिससे परीक्षा में प्रश्न भी पूछे जाते हैं। यहाँ पर हमने द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा और इसके उदहारण के बारे में समझाया है।

Dravya Vachak Sangya In Hindi

द्रव्यवाचक संज्ञा (dravya vachak sangya kise kahate hain)

द्रव्यवाचक संज्ञा एक ऐसी संज्ञा होती है जो किसी तरल, ठोस, अधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य का बोध कराती है। उदाहरण के लिए, लोहा, सोना, पानी, दही,दूध  आदि सभी द्रव्यवाचक संज्ञाएं हैं।  दूसरे शब्दों में कहें तो द्रव्यवाचक संज्ञा एक प्रकार की संज्ञा है जो किसी पदार्थ या सामग्री को संदर्भित करती है जिससे कोई दूसरी वस्तुएं बनाई जाती है।

द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा- ऐसे संज्ञा जो कि किसी ऐसे पदार्थ या सामग्री का बोध कराती है जिससे कि कोई वस्तु बनी हो। उसे द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun) कहते हैं।

ठोस पदार्थ- सोना, चांदी, तांबा, लोहा, कांच आदि।

द्रव्य पदार्थ- दूध, पेट्रोल, पानी, तेल आदि

गैसीय पदार्थ- ऑक्सीजन, धूआं आदि

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (Dravya Vachak Sangya ke udaharan)

किसान साल में एक बार कपास का उत्पादन करते हैं।

यहाँ पर कपास द्रव्यवाचक संज्ञा है।

डॉक्टर ने उसके मुँह में चाँदी का दांत लगा दिया।

यहाँ पर चांदी एक ठोस पदार्थ है, इसलिए यह द्रव्यवाचक संज्ञा होगी।

प्लास्टिक एक अविघटनीय उत्पाद हैं।

प्लास्टिक एक ठोस पदार्थ है इसलिए यह एक द्रव्यवाचक संज्ञा होगी।

बिजली के तार तांबे और एल्यूमीनियम से बनाए जाते हैं।

तांबा और एल्यूमीनियम यहाँ पर द्रव्यवाचक संज्ञा होगी।

गेंद ने कांच की खिड़की तोड़ दी।

कांच एक ठोस पदार्थ है, यह भी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम से भरपूर होती हैं।

यहाँ पर कैल्शियम एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

आटा बनाने के लिए गेहूं को पीसा जाता है।

यहाँ पर गेहू एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

द्रव्यवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण वाक्य

  • पेट्रोल के दाम बहुत अधिक बढ़ चुकें हैं।
  • जल हमारे लिए बेहद जरुरी है।
  • घी का अधिक सेवन कई बीमारी हो सकती है।
  • हीरों का हार बहुत महंगा होता है।
  • इस बार गेंहू की फसल ख़राब हो गई।
  • मुझे कम शक्कर वाली मिठाई अच्छी लगती है।
  • इस समय सोना काफी महंगा है।
  • रोजाना दूध पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • मुझे चांदी की अंगूठी अच्छी लगती है।
  • हमें रोज फल खाना चाहिए।

Leave a Comment