Chitrakoot Yatra in Hindi: चित्रकूट यात्रा की पूरी जानकारी हिंदी में

Chitrakoot Yatra in Hindi: चित्रकूट यात्रा की पूरी जानकारी इतिहास और धार्मिक महत्त्व: चित्रकूट (Chitrakoot) भारत का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो कि उत्तर विंध्य रेंज में स्थित है। आपको बता दें कि चित्रकूट एक छोटा सा शहर लेकिन इसका धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। चित्रकूट उत्तर प्रदेश में और मध्य प्रदेश में सतना जिले में स्थित है। आपको बता दें कि हिंदू पौराणिक कथाओं और महाकाव्य रामायण के अनुसार इस धार्मिक स्थल का अपना एक अलग ही महत्त्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अपने 14 साल के बनवास के समय भगवान श्री राम उनकी पत्नी देवी सीता और छोटे भाई  भगवान् लक्ष्मण साढ़े ग्यारह वर्षों तक रहे थे। इसी वजह से चित्रकूट आज एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है और यहाँ बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं।

Chitrakoot Yatra in Hindi

रामायण के अनुसार भी चित्रकूट (Chitrakoot) का एक अलग धर्मिक महत्त्व है। बता दें कि यह वही जगह है जहाँ पर प्रभु श्री राम के भाई भरत राम से मिलने आए थे और उन्होंने उन्हें अयोध्या वापस आने और राजा के रूप में राज्य सँभालने को कहा था।

इसके अलावा यह भी माना जाता है कि हिंदुओं के प्रमुख देवताओं (ब्रह्मा, विष्णु और शिव) ने यहां अवतार लिया था। इस पवित्र शहर को ‘कई अजूबों की पहाड़ी’ के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप चित्रकूट यात्रा पर जाते हैं तो यहाँ पर कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते है जिनमें भारत मिलाप मंदिर, हनुमान धारा, जानकी कुंड और कई सारे अन्य धार्मिक स्थल शामिल हैं। सीधे शब्दों में कहें तो चित्रकूट प्रकृति और भगवान् के द्वारा पृथ्वी को दिया गया एक उपहार है।

चित्रकूट वह स्थान भी है जहाँ ‘रामचरितमानस’ के लेखक गोस्वामी तुलसीदास ने अपने जीवन के कई साल विताये थे। चित्रकूट में विभिन्न अवसरों और त्योहारों पर कई सारे मेले आयोजित किये जाते हैं। इसके अलावा चित्रकूट (Chitrakoot) में दुनिया का एकमात्र विश्वविद्यालय है जो मुख्य रूप से विकलांगों के लिए बनाया गया है। इस विश्वविद्यालय का नाम जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय है।

Leave a Comment