फतेहपुर सीकरी का इतिहास (History of Fatehpur Sikri in hindi)

Fatehpur Sikri in hindi: फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है जो कि आगरा (Agra) से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यह फतेहपुर सीकरी आगरा (Agra) जिले का एक शहर है और एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है। इस जगह का अपना एक अलग एतिहासिक महत्त्व है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग यहाँ घूमने के लिए आते हैं। आपको बता दें कि फतेहपुर सीकरी शहर मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है जिसकी स्थापना 1571 शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर ने की थी। यह शहर अकबर द्वारा निर्मित एक ऐसा स्थल है जो पंद्रह वर्षों तक उसके साम्राज्य की राजधानी रहा था। आपको बता दें कि इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूचि में भी शामिल किया गया है। यहाँ पर अन्य आकर्षण जैसे जोधा बाई का महल, जामा मस्जिद, बुलंद दरवाजा, और कई अन्य प्रसिद्ध स्मारक और सलीम चिश्ती का मकबरा स्थित है।

History of Fatehpur Sikri in hindi

फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) एक अद्भुद वास्तुकला के साथ ही धार्मिक मान्यताओं का एक अनूठा मिश्रण है। आपको बता दें कि इसे अकबर द्वारा शेख सलीम चिश्ती को सम्मानित करने के लिए बनाया गया था। जिसका कारण था अकबर सीकरी के तत्कालीन शहर का दौरा कर रहे थे तो चिस्ती द्वारा कही गई अकबर के यहाँ पुत्र के जन्म की भविष्यवाणी सच हो गई थी। इसके बाद अकबर ने शेख सलीम चिश्ती को सामान देते हुए फतेहपुर सीकरी और जामा मस्जिद का निर्माण करवाया था। आपको बता दें कि यह मस्जिद आज भी उपयोग में है।

इसके अलावा उन्होंने अपनी सबसे प्रिय पत्नियों में से प्रत्येक के लिए 3 महलों का निर्माण भी किया। जिनमें से एक हिंदू, एक मुस्लिम और एक इसाई थी। इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का अद्भुद नमूना फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) सूर्यास्त के दौरान बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

फतेहपुर सीकरी का इतिहास (History of Fatehpur Sikri in hindi)

History of Fatehpur Sikri in hindi

मध्यकालीन मुगल शासन द्वारा निर्मित यह आकर्षक शहर आज भी शान से खड़ा है। आपको बता दें कि यह 1571 और 1585 तक अकबर के शासनकाल में मुगल साम्राज्य की अल्पकालिक राजधानी थी। अकबर ने एक बार सूफी संत शेख सलीम चिश्ती से परामर्श के लिए सीकरी गांव नाम के गांव का दौरा किया और उन्होंने मुगल सिंहासन के उत्तराधिकारी (पुत्र) के जन्म की बात कही थी। जब उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई, अकबर ने सीकरी में अपनी नई राजधानी का निर्माण किया जिसे आज फतेपुर सीकरी के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि उन्होंने पहले इसका नाम “फतेहाबाद” रखा था, जिसमें फतेह का अर्थ विजयी होता है।

ऐसा बताया जाता है कि अकबर अपने इस निर्माण को लेकर उत्सुक था कि उसने इसकी स्थापत्य शैली भी तय कर ली थी। बता दें कि उसने अपने पूर्वज तैमूर द्वारा प्रसिद्ध किए गए फ़ारसी दरबारी समारोह को पुनर्जीवित करने के लिए परिसर को फ़ारसी शैली बनाने का निर्णय लिया। इसके अलावा बलुआ पत्थर की आसान उपलब्धता की वजह से इमारत का निर्माण इससे करवाया गया। लेकिन यहाँ पर पानी की कमी थी और सम्राट अकबर की मृत्यु के इस स्थान को छोड़ दिया गया था।

फतेपुर सीकरी के मुख्य आकर्षण (Major attractions of Fatehpur Sikri in Hindi)

1. दीवान-ए-आम

2. दीवान-ए-खासी

3. इबादत खाना

4. पंच महल

5. सलीम चिश्ती का मकबरा

6. जामा मस्जिद

7. बुलंद दरवाजा

8. मरियम-उज़-ज़मानी का महल

9. हिरण मीनार

10. बीरबल का घर

11. दफ्तर खाना

12. पचीसी कोर्ट

13. ख्वाबगाही

14. निचला हरमसर

15. नौबत खाना

ताज महल की पूरी जानकारी हिंदी में

Leave a Comment