सुलेख (कक्षा 1 से 8 तक) बच्चों के लिए| Sulekh Hindi for Class 1 to 8

hindi sulekh: बच्चो के लिए लिखना सीखना ही काफी नहीं होता आवश्यक यह है कि कोई भी स्टूडेंट अच्छी लिखावट के साथ गति से किसी भी वाक्य या शब्दों को लिखे। इसलिए बच्चो की लिखावट, हैंड राइटिंग, मात्रा और गति को सुधारने के लिए सुलेख लिखवाए जाते हैं। इससे छात्र के लेखन में तो सुधार होता ही है बल्कि इसके साथ ही उनके लिखने की स्पीड भी बढती है।

सुलेख क्या है (Sulekh in Hindi)

सुलेख का मतलब साफ़ और सुंदर अक्षरों में लिखना होता है। यह लिखने का अभ्यास होता है। सीधे शब्दों में कहें तो सुलेख लेखन की एक कला है जो कि शिक्षकों द्वारा बोले गए शब्दों द्वारा छात्रों द्वारा लिखे जाते हैं। इससे छात्रों के लिखने की गति, अक्षरों की बनावट और हैंड राइटिंग भी सुधरती है।

सुलेख का महत्व

जब बच्चे छोटे होते हैं तो उनके लिख सिर्फ लिखना ही जरुरी नहीं होता बल्कि उनके लिए साफ़ और स्पष्ट अक्षरों में अक्षरों,शब्दो और वाक्यों को उचित गति से लिखना बहुत जरुरी होता है। शिक्षको का उद्देश्य अपने छात्रों को शुद्ध, सरल और प्रभावी भाषा सिखाना होता है। अगर सुलेख शुद्ध नहीं होता तो बच्चो में भाषा का ज्ञान अधुरा रह जाता है। इसलिए छोटे बच्चो की लिखावट सुधारने के लिए उन्हें सुलेख लिखवाए जाते हैं। जब बच्चे छोटे होते हैं तो उनकी लिखावट को सुधारा जा सकता है। लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उनकी गलतियों और लिखावट को सुधारना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए बच्चो को छोटी कक्षा में सुलेख लिखवाए जाते।

सुलेख कैसे लिखे – Hindi Sulekh Writing

  • सुलेख लिखते समय अच्छी लिखावट में लिखने की कोशिश करना चहिये।
  • इसके लिखते समय शब्दों के बीच उचित दूरी होना चाहिए।
  • सुलेख को उचित गति से लिखने की कोशिश करना चाहिए।
  • वाक्य संरचना, वर्तनी और वाक्यों का सही प्रयोग करना चाहिए।
  • सुलेख लिखते समय व्याकरण का ध्यान रखें।

10 सुलेख हिंदी में Class 1 2 3 4

Sulekh in Hindi
  • हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए.
  • हमें रोजाना अपने दांत साफ करने की आदत डालनी चाहिए।
  • हमें हर दिन नहाना चाहिए।
  • हमें अपने बड़ों की बात सुनकर उनका सम्मान करना चाहिए।
  • हमें रोजाना विद्यालय जाना चाहिए।
  • हमें हमेशा सही भाषा में बोलना चाहिए।
  • हमें कभी भी गाली नहीं देनी चाहिए।
  • हमें साइकिल को धीमे चलाना चाहिए।
  • विद्यालय जाने से पहले माता-पिता के पैर छूना चाहिए।
  • हर रात में समय पर सोना चाहिए।

10 सुलेख हिंदी में Class 3 4 5

  • हमें हर दिन विद्यालय जाना चाहिये।
  • हमें अपने शिक्षकों की बात मानना चाहिये।
  • हमेशा विद्यालय में अच्छे शब्दों का उपयोग करना चाहिये।
  • हमें रोजाना अध्ययन करना चाहिये।
  • हमें अपनी किताबें साफ-सुथरी रखनी चाहिये।
  • हमें रोजाना होमवर्क करके विद्यालय जाना चाहिये।
  • हमें चोरी नहीं करना चाहिये।
  • हमें विद्यालय में सभी के साथ मिलजुलकर रहना चाहिये।
  • हमें हर दिन समय पर विद्यालय आना चाहिये।
  • विद्यालय जाने से पहले अपने बड़ों का पैर छूना चाहिये।
  • हमें विद्यालय के वेशभूषा में ही विद्यालय जाना चाहिये।

20 सुलेख हिंदी में Class 4 5 6

  1. हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  2. हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।
  3. हमें रोजाना ब्रश करना और नहाना चाहिए।
  4. हमें प्रतिदिन उचित समय पर सोना चाहिए।
  5. हमें प्रतिदिन भगवान की पूजा और धन्यवाद करना चाहिए।
  6. हमें बहुत तेज साइकिल नहीं चलानी चाहिए।
  7. हमें ज्यादा देर तक मोबाइल और लैपटॉप नहीं चलाना चाहिए।
  8. हमें अपने बड़ों का आदर करना चाहिए और उनकी बात माननी चाहिए।
  9. हमें प्रतिदिन पढ़ाई चाहिए।
  10. हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए।
  11. हमें अपने बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।
  12. हमें सुबह उठकर माता-पिता के पैर छूने चाहिए।
  13. आने वाले मेहमानों का सम्मान और अभिवादन करना चाहिए।
  14. हमें अपनों से बड़ों से ऊँची आवाज में बात नहीं करनी चाहिए।
  15. हमें समय पर खाना खाना और समय पर सोना चाहिए।
  16. हमें प्रतिदिन पढ़ाई करनी चाहिए।
  17. अनजान लोगों से कोई सामान्य वस्तु नहीं लेना चाहिए।
  18. कभी भी अनुचित शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  19. खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए।
  20. अपने से छोटो को प्यार करना चाहिए।

15 सुलेख हिंदी में Class 4 5 6 7 8

  1. हमें वास्तविक जीवन की सीख लेना चाहिये।
  2. हमें संतुलित आहार लेना चाहिये।
  3. हमें सभी मानवों के प्रति सम्मान और प्रेम रखना चाहिए।
  4. हमे अपनी भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करना चाहिए।
  5. हमे अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिये।
  6. हमे अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग व व्यायाम करना चाहिए।
  7. हमे अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिये।
  8. हमे आदर्शों का अनुसरण करना चाहिये।
  9. हमे दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिये।
  10. हमे सरल और साधारण जीवन जीना चाहिये।
  11. हमें अपने आसपास गंदगी नहीं करना चहिये और साफ-सफाई का ध्यान देना चाहिए।
  12.  हमें बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिए।
  13.   रोजाना 3 से 4 घंटे पढ़ाई जरुर करना चाहिए।
  14.   हमें मोबाइल और लैपटॉप ज्यादा देर  तक इस्तेमाल करना चाहिए।
  15. हमें नियमित रूप से विद्यालय जाना चाहिए।

10 सुलेख हिंदी में Class 1 2 3 4 5 6 7 8

  • हमें शाकाहारी भोजन करना चाहिए।
  • हमें भोजन में हरी सब्जियां अधिक लेना चाहिए।
  • हमें अधिक तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हमें बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए।
  • हमें जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए।
  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
  • रात का भोजन करने के बाद तुरंत विस्तर पर नहीं जाना चाहिए, थोड़ी देर टहलना चाहिए।
  • हमें रात को जल्दी सोने की आदत डालना चाहिए और कम से कम आठ घंटे की नींद अवश्य लेना चाहिए।
  •   समय का सदुपयोग करना चाहिए।
  • हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे हम जीवन में सफल हो सकें।

हिंदी सुलेख कक्षा 6 7 8 के लियें – Sulekh in Hindi For Class 6 7 8

  •     हमें रोज सुबह  उठकर योगा अवश्य करना चाहिए।
  •     हमे शाकाहारी भोजन अपनाना चाहिए।
  • अपने से बड़ो का समान और छोटो से प्यार करना चाहिए।
  • रात को देर तक नहीं जागना चाहिए और सुबह जल्दी उठाना चाहिए।
  • हमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • हमें औरतो का सम्मान करना चाहिए।
  • कभी भी चोरी नहीं करना चाहिए।
  • हमें ईमानदारी को अपनाना चाहिए।
  • हमें गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करना चाहिए।
  • हमें समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए।
  • हमें रोज नहाकर भगवान् की पूजा करना चाहिए और उनका सुक्रिया अदा करना चाहिए।
  • हमें पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए।
  • समय का सदुपयोग करना चाहिए, इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए।
  • हमें रोजाना 2-3 घंटे पढ़ाई अवश्य करना चाहिए।
  • हमें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

Leave a Comment