वर्षा ऋतु पर निबंध- Varsha Ritu Nibandh In Hindi For all Class

वर्षा ऋतु पर निबंध (Varsha Ritu Nibandh In Hindi) 100 150 200 250 300 400 500 600 800 100 शब्द in Hindi for Class 2 3 4 5 6 7 8 9 10 std: इस लेख में हम वर्षा ऋतु पर निबंध 100 200 300 400 500 600 1000 शब्दों में शेयर कर रहें हैं जो कि बहुत सी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस page पर वर्षा ऋतु पर लिखे गए सभी निबंध बहुत ही सरल भाषा में लिखे गए हैं जो कि किसी भी class 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 और 12 सभी के द्वारा उपयोग किये जा सकते हैं। इन सभी निबंध में हमने वर्षा ऋतु के प्रत्येक पहलू पर विस्तार से प्रकाश डालने पर बल दिया है। आप इन निबंधों को पढ़ने के बाद के वर्षा ऋतु क्या होती है, क्यों होती है, विश्व भर में वर्षा ऋतु की का समय, इसके लाभ और हानियों के बारे में जान पाएंगे। यह लेख पढने के बाद अपने मन से भी वर्षा ऋतु पर निबंध लेख सकते हैं। वर्षा ऋतु पर इस तरह के सरल और आसानी से लिखे गए निबंध का उपयोग करके अपने बच्चों को इस मौसम के बारे में जानकारी देने में मदद करेंगे। अगर आपके बच्चे छोटी कक्षा में पढ़ते हैं तो आप उनके अनुसार इनमे से किसी भी वर्षा ऋतु पर निबंध (Varsha Ritu Nibandh In Hindi) को चुन सकते हैं।

Varsha Ritu Nibandh In Hindi For all Class

वर्षा ऋतु पर निबंध- Essay on Rain in hindi

वर्षा ऋतु का मौसम हर किसी को अच्छा लगता है। यह एक ऐसा मौसम जिसने लगभग सभी के दिलों में जगह बनायी हुई है। क्योंकि यह मौसम तेज तपती हुई गर्मियों के बाद आता है। आपको बता दें कि जिस मौसम में सबसे अधिक बारिश होती है उसे वर्षा ऋतू कहा जाता है। यह मौसम भारत के अधिकांश हिस्सों में जून के अंत में शुरू होता है और सितंबर तक चलता है। हलाकि देश के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की मात्रा और समय अलग-अलग होती है। बारिश किसी भी स्थान पर वहां के भूगोल हवा के पैटर्न और अन्य जलवायु तत्वों पर निर्भर करता है। भारत के अधिकांश हिस्सों में वर्षा ऋतु तीन महीने तक रहती है। जबकि कुछ स्थानों पर सालभर वर्षा होती है और कहीं पर साल भर सूखा रहता है। वर्षा एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन होती है जो कि कृषि, फलो, फूलो और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत आवश्यक होती है।

वैसे आपको बता दें कि वर्षा न ज्यादा अच्छी होती है और न कम। मध्यम बारिश सबसे अच्छी होती है। अगर वर्षा ज्यादा हो जाती है तो बहुत से हिस्सों में बाढ़ आ जाती। और अगर कम बारिश होती है तो इससे फसल ख़राब हो सकती है और यह वनस्पति के लिए भी नुकसान का कारण बनती है। सीधे शब्दों में कहें तो धरती पर जीवन के लिए वार्षिक वर्षा ऋतु बहुत जरुरी है। जब वर्षा ऋतु शुरू होती है तो हर तरफ हरे-भरे नजारे, धूमिल वातावरण नजर आता है और महकती मिटटी भी आती है। वर्षा सभी मौसम से सबसे रोमांचक होती है क्योंकि इस दौरान सभी जीव-जन्तुओं का आनंद में होते हैं। बर्षा ऋतू न सिर्फ कृषि, जलवायु और अर्थव्यवस्था के लिए जरुरी है बल्कि इससे वृक्षों, फूलों और पौधों की भी वापसी होती है। एक संतुलित पर्यावरण के लिए वर्षा ऋतु बहुत महत्वपूर्ण है।यह पृथ्वी को साफ बनाने में मदद करती है क्योंकि यह प्रदूषण और धूल को कम करती है। इस दौरान बारिश के पानी से नदियों, झीलों और तालाबों में पानी भर जाता है, जो कि पीने के पानी के उपयोग की जाती हैं।

वर्षा ऋतु पर निबंध 100 शब्द- Varsha Ritu Essay In Hindi 50 & 100 Words

मुझे बारिश का मौसम सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। यह हमेशा से मेरा सबसे पसंदिता और सबसे अच्छा मौसम है। वर्षा का मौसम सभी 4 मौसम में से सबसे ज्यादा सुहावना होता है जो गर्मियों के मौसम के बाद आता है। तेज गर्मी के बाद बारिश का यह मौसम बहुत अधिक ठंडक देता है। मैं गर्मियों के मौसम में बहुत परेशान हो जाता हूँ क्योंकि बहुत गर्मी से हवा गर्म हो जाती है और इसमें त्वचा संबंधित कई समस्याओं के कारण मुझे अच्छा नहीं लगता। जब वर्षा का मौसम शुरू होता है तो मेरी सारी समस्याएं से खत्म हो जाती हैं। वर्षा का मौसम जुलाई (श्रावण हिंदी माह) में शुरू होता है और तीन महीनो तक चलता है। यह मौसम सबके लिए अच्छा होता है और हर कोई इसे पसंद करते हैं। इस मौसम में हम प्राकृतिक रूप से पके मीठे आम का स्वाद लेते हैं। इसके अलावा इस मौसम में बहुत उत्साह से कई भारतीय त्योहारों को भी मनाते हैं।

निबंध वर्षा ऋतु 150 200 शब्दों में- Short Essay on Rainy Season 150-200 words

भारत में वर्षा ऋतु जुलाई में शुरू होती है जब दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की हवाएं चलने लगती है। हिंदी महीनों के अनुसार वर्षा ऋतू आसाढ़ और श्रावण में आती है। ताज़ी हवा और और बारिश के पानी के कारण पर्यावरण एक दम शुद्ध और साफ़ हो जाता है। सूर्य की गर्मी के बाद लंबे समय बाद प्राकृतिक जल प्राप्त करने से पौधे, पेड़ और घास बहुत हरे-भरे हो जाते हैं। हर तरह पर्यावरण हरियाली देता है जो आँखों को बहुत सुकून देता है।

वर्षा ऋतु में मेरे कई पसंद के त्यौहार जैसे रक्षा बंधन, 15 अगस्त, तीज आदि होते हैं। इस मौसम में हम कई सारे ताजे फल और पके हुए आम खाते हैं। जब बारिश होती है तो हमारी माँ हमारे लिए गरमागरम पकोड़े बनाती हैं। इसके साथ हम बारिश में इडली, हलवा, चाय, कॉफी, सैंडविच आदि का भी आनंद लेते हैं।

इसलिए बारिश का मौसम मुझे बहुत अच्छा लगता है। मेरे ख्याल से, मैं जैसे ही जितना अधिक वर्षा को पसंद करता हूँ शायद ही कोई करता होगा। यह मौसम मुझे बेहद सुखद अनुभव देता है और इस दौरान मैं बहुत खुश रहता हूँ।

बारिश का मौसम तेज गर्मी के बाद आता है जो कि खासकर किसानो को बहुत खुश कर देने वाला होता है। इस दौरान भगवान् इंद्र की पूजा सकते हैं। वर्षा ऋतु सभी जीवों को एक नई जिंदगी प्रदान करते हैं जैसे कि पौधे, वृक्ष, घास, पशु, पक्षी, मानव आदि। सभी बारिश की रिमझिम बूंदों में भीगने का आनंद लेते है।

मैं भी बारिश के मौसम में पर छत जाकर भीगने का मजा लेता हूँ। मेरे दोस्त और मैं बारिश के पानी में नाचते हैं और गाने गाते हैं। कभी-कभी हम बारिश के दौरान स्कूल बस में होते है और उसके बाद हम अपने शिक्षकों के साथ भी बहुत मस्ती करते हैं। हमारे शिक्षक हमें वर्षा ऋतु के कहानियां और कविताएं सुनाते जो हमें बहुत अच्छी लगती हैं। घर आकर हम फिर से बाहर निकलकर वर्षा के पानी में खेलते हैं। वर्षा ऋतू हर किसी के लिए सुहावनी होती है और यह धरती पर हर प्राणी को नया जीवन देती है।

वर्षा ऋतु पर निबंध 250, 300 शब्द- Essay on Benefits of Rainy Season 250 300 words

वर्षा ऋतु भारत में जुलाई माह से शुरू होती है और सितंबर के अंत तक चलती है। असहनीय गर्मी के बाद सबको इस ऋतु की एक नई उम्मीद और बड़ी राहत मिलती है। पौधे, पेड़, पक्षी, जानवर समेत मानव बहुत उत्साह से इस ऋतु का स्वागत करते हैं और इसके लिए तैयार हो जाते हैं। हर किसी को राहत और सुख की श्वास लेने का मौका मिलता है। आसमान बहुत चमकदार, साफ और हल्के नीले रंग का दिखता है और कभी-कभी सात रंगों का इंद्रधनुष दिखता है। पूरा माहौल बहुत आकर्षक और सुंदर दिखता है। मैं बारिश में हरे भरे नजारों को अपने मोबाइल के कैमरे में यादे बनाने के लिए रख लेती हूँ। इस मौसम में आसमान में सफेद, भूरे और काले रंग के बदलो का संगम चलता रहता है। हमारे आसपास के सभी पेड़ हरे भरे और नये पत्तो से ढक जाते हैं और आसपास के पार्क भी हरे घास से भर जाते हैं। इसके अलावा सभी प्राकृतिक जल संसाधन जैसे नदी, तालाब, झील और कुए भी पानी से भर जाते हैं।

हमारे देश के प्रमुख त्यौहार जैसे राखी, तीज, और दशहरा आदि इसी सीजन के दौरान पड़ते हैं। इस मौसम में मन बहुत शांत होता है और शांत मन से वर्षा ऋतू के पानी को देखना बड़ा ही मनमोहक होता है। यही सीजन में भारत के कई हिस्सों में मौसम सुहावना मौसम, भूमि उपजाऊ और वातावरण सुखद हो जाता है। इस सीजन में बच्चे कुछ खास तरह के खेल खेलते हैं जैसे छत पर बारिश में खेलना, नाव बनाना, जहाज बनाना आदि। बच्चो को इस मौसम में पानी में खेलने में बहुत मजा आता है।

सारांश

वर्षा ऋतू का मौसम बहुत ही सुखद होता है जो कि हर किसी के मन को अच्छा लगता है। इस ऋतू में मन भी बहुत ताजा हो जाता है और गरम चीज़े खाने का बहुत मन करता है। लेकिन इस मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का भी ख़याल ज्यादा रखना होता है क्योंकि इस मौसम हम बहुत जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।

वर्षा ऋतु पर निबंध 400 500 शब्दों में लाभ और हानि के साथ (varsha ritu nibandh in Hindi)

वर्षा ऋतु का मौसम भारत की 4 ऋतुओं में से एक है। बारिश का मौसम हर साल गर्मियों के मौसम के बाद विशेष रूप से जुलाई के महीने में शुरू होता है और सितंबर में समाप्त होता है। जब ग्रीष्म ऋतु में बहुत अधिक गर्मी होती है तो समुद्र, नदी आदि जल संसाधनों का जल वाष्प के रूप में आकाश में ऊपर चला जाता है। आकाश में वाष्पित जल एकत्रित होकर बादल बनते है जो कि बारिश करवाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब बादल आपस में टकराते हैं या घर्षण करते है तो बिजली चमकती है और फिर बारिश शुरू होती है।

वर्षा ऋतु के फायदे और नुकसान

वर्षा ऋतु के लाभ

बारिश का मौसम हर किसी को पसंद आता है यह सूरज की तपती गर्मी से बहुत राहत देता है। यह वातावरण की पूरी गर्मी को दूर करके ठंडक प्रदान करता है। यह मौसम ख़ास रूप से पेड़ पौधों, घासों, फसलों, सब्जियों आदि को ठीक से बढ़ने में भी मदद करता है। यह मौसम जानवरों को भी सुकून प्रदान करता है और उन्हें खाने के लिए बहुत सारी हरी घास और छोटे पौधे भी मिल जाते हैं। बारिश में गाय और भेंस को भी चारा अधिक मिलता है जिसकी वजह से वह दिन में दो बार दूध देती है। वर्षा ऋतू में सभी प्राकृतिक संसाधन जैसे नदी, तालाब और झील वर्षा जल से भर जाते हैं। इस मौसम में पक्षियों और जानवरों को भी पीने के लिए ढेर सारा पानी मिलता है।

वर्षा ऋतु के नुकसान

जब अधिक बारिश होती है तो इससे बहुत से निचले इलाकों में बाढ़ आ जाती है जिससे सभी का जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। बारिश के मौसम में सड़के, मैदान और कुछ लोगो के मकान में भी पानी भर जाता है। इस मौसम में कच्चे इलाको में कीचड़ हो जाती है जिसकी वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब ज्यादा दिन तक लगातार बारिश होती है तो सूर्य प्रकाश के बिना, घर में सभी चीजों में आजीब से गंध आने लगती है। पर्याप्त धूप न मिलने के कारण कई तरह के संक्रामक रोग जैसे वायरल, फंगल और बैक्टीरियल रोग फैलने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। वर्षा ऋतु का एक सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इसमें जमीन का मैला और संक्रमित पानी कई बार जमीन के अंदर पानी के मुख्य स्रोत में मिल जाता है जिसकी वजह से पाचन संबंध विकार होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

वैसे तो ज्यादातर सभी को बारिश का मौसम को पसंद होता है। क्योंकि इस मौसम में हर तरफ हरियाली छा जाती है।पेड़- पौधों और लताओं में नई पत्तियाँ आती हैं। सुंदर- सुंदर फूल खिलने लगते हैं। इस मौसम में हमें आसमान में सुंदर इंद्रधनुष देखने का बड़ा अवसर भी प्राप्त होता है। इस मौसम में मोर और अन्य वन पक्षी पंख फैलाकर पूरे जोश में नाचने है। बारिश के मौसम में बच्चे स्कूल के साथ ही घर पर भी इसका पूरा आनंद लेते हैं। अंत में बारिश का मौसम हमारे लिए बहुत जरुरी होता है लेकिन अधिक बारिश हमारे जीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती है।

र्षा ऋतु का महत्व पर निबंध 500 और 600 शब्द

प्रकृति के लिए वर्षा ऋतु का महत्व

वर्षा ऋतु हम सभी के लिए सबसे प्यारा मौसम होता है। भारत के अधिकांश हिस्सों में यह मौसम जुलाई के महीने में शुरू होता है और सितंबर तक समाप्त हो जाता है। जब हम मई और जून की तपती गर्मी से जब हम परेशान हो जाते तो फिर बारिश का मौसम हमें राहत देने के लिए आता है। यह मौसम अपने प्राकृतिक ठंडक और पानी से हमें बहुत राहत देता है। जो नदियाँ, तालाब, और नाले तेज गर्मी से सूख जाते हैं वे सब इस सीजन में सभी पानी से भर जाते है। इस मौसम सभी जीवों को एक नया जीवन प्रदान करता है। बारिश का पानी बगीचों और लॉन को अपनी हरियाली वापस लौटाता है। बारिश का मौसम पूरे पर्यावरण को एक नया रूप देता है।

भारतीय किसानों के लिए महत्पूर्ण है वर्षा ऋतु

वर्षा ऋतु किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हेंफसलों की खेती के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। वैसे किसान लोग आमतौर पर खेतों में आगे के लिए पानी के उपयोग के लिए बरसात के पानी को इकट्ठा करने के लिए कई गड्ढे और तालाब बनाते हैं। वर्षा ऋतु पानी किसानों के लिए एक वरदान की तरह होता है। जब कभी बारिश नहीं होती तो किसान बारिश के देवता इंद्र से प्रार्थना करते हैं और उन्हें भगवान के द्वारा बारिश का आशीर्वाद मिलता है।

बारिश के मौसम में आसमान बहुत आकर्षक लगता है क्योंकि इस दौरान आकाश हर जगह सफेद, भूरे और गहरे कालेबादल इधर-उधर भागते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें कि बादलों में वर्षा का बहुत जल होता है और मानसून आने पर ये वर्षा करते हैं।

पिछले साल की वर्षा ऋतू को लेकर मेरा अनुभव

वर्षा ऋतु पर्यावरण में प्राकृतिक सुंदरता को बहुत अधिक। मुझे हमेशा से ही हरियाली बहुत ज्यादा पसंद है। मैं आमतौर पर बारिश के मौसम का मजा लेने के लिए अक्सर अपने परिवार के साथ बाहर जाता हूं। पिछले साल मैं पचमढ़ी गया था जो कि मध्य प्रदेश में स्थित एक बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है। अपनी इस यात्रा के दौरान मैंने कई अदभुद अनुभव प्राप्त किये। ऐसा लग रहा था ढेर सारे पानी के बादल हमारे बहुत पास हैं। उस समय बहुत धीमी बारिश हो रही थी और हमने उसका पूराआनंद लिया। हमने पचमढ़ी वी फॉल में नहाने का भीआनंद लिया। पूरा पचमढ़ी हरियाली से भरा अद्भुत और सुंदर लग रहा था।

Leave a Comment