समानार्थी या पर्यायवाची शब्द: Samanarthi / Paryayvachi Shabd in Hindi

समानार्थक/पर्यायवाची शब्द (Saman arthi shabd/ Paryayvachi Shabd in Hindi) : ऐसे शब्द जिनके अर्थ सामान होते हैं वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो ऐसे जो शब्द “अर्थ की दृष्टि” से समान हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। आपको बता दें कि किसी भी शब्द का पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द एक दम समान नहीं होते। अगर ऐसा होता तो उस शब्द का निर्माण होने का कोई कारण ही नहीं होता। भले ही समानार्थी या पर्यायवाची शब्द के अर्थ में समानता होती है लेकिन फिर भी प्रयोग में हमेशा एक-दूसरे का स्थान नहीं ले सकते।

समानार्थी शब्द की परिभाषा (samanarthi shabd Paribhasha in hindi)

Contents hide
2 समानार्थक या पर्यायवाची शब्द: Samanarthi / Paryayvachi Shabd in Hindi

समानार्थी शब्द का अर्थ होता है ऐसा शब्द जिनके अर्थ सामान होते हैं। समानार्थी (Samanarthi) दो शब्दों से मिलकर बना है (सामान + अर्थ)। इसका मतलब यह है कि एक शब्द का अर्थ किसी दूसरे शब्द के सामान होता है। परिभाषा की बात करें तो “ऐसे शब्द जिनका अर्थ एक सामान होता है वे पर्यायवाची या समानार्थी (Samanarthi in Hindi) शब्द कहलाते हैं”

इसी तरह पर्यायवाची में “पर्याय’ का अर्थ है समान तथा ‘वाची’ का अर्थ है बोले जाने वाले। इसलिए सामान बोले जाने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहा जाता है। आपको बता दें कि इन शब्दों को समानार्थक शब्द भी कहते हैं।

यहाँ हमने नीचे सभी समानार्थक/पर्यायवाची शब्दों की सूची दी है—

समानार्थक या पर्यायवाची शब्द: Samanarthi / Paryayvachi Shabd in Hindi

Samanarthi / Paryayvachi Shabd in Hindi

अ, आ से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

शब्दसमानार्थी शब्द
आज्ञाहुक्म, फरमान, आदेश
आनंदहर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास
अर्थहय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक
अश्वहय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव
आजादीस्वाधीनता, स्वतंत्रता, मुक्ति।
आदतस्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति
अंधासूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन
अमृतसुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय
आबरूसम्मान, प्रतिष्ठा, इज्जत
अंतसमाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन
आशीर्वादशुभकामना, आशीष, आशिष, दुआ
आचार्यशिक्षक, अध्यापक, प्राध्यापक, गुरु
आखेटकशिकारी, बहेलिया, अहेरी, लुब्धक, व्याध
आजीविकाव्यवसाय, रोजी-रोटी, वृत्ति, धंधा।
आबंटनविभाजन, वितरण, बाँट, वंटन
आँखलोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि
आत्मारूह, जीवात्मा, जीव, अंतरात्मा
असुरराक्षस, दनुज, नुशाचर, दैत्य, रजनीचर
आमरसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, चूत, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार
असुयातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर
आतिथ्यमेहमानदारी, मेजबानी, मेहमाननवाजी, खातिरदारी।
अतिथिमेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
अतिथिमेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
आदमीमानव, मनुष्य, मनुज, मानुष, इंसान
अंदरभीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर
अंतरभिन्नता, असमानता, भेद, फर्क
आवेदनप्रार्थना, याचना, निवेदन
आगपावक, अनल, अग्नि, बाड़व, वहि
अर्जुनपार्थ, धनंजय, कौन्तेय, गुडाकेश, भारत
अग्निपाक, आग, अनल, हुताशन, कृशानु
आंसूनेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
आकाशनभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श
अंजामनतीजा, परिणाम, फल
अर्थधन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा
आयुष्मानदीर्घायु, दीर्घजीवी, चिरंजीवी, चिरायु
आईनादर्पण, आरसी, शीशा
अहंकारदंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान
आँधीतूफान, बवंडर, झंझावत, अंधड़
अंधकारतम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा
आत्माजीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण
अरण्यजंगल, वन, कान्तार, कानन, विपिन
अरण्यजंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन
आननचेहरा, मुखड़ा, मुँह, मुखमंडल, मुख
आचरणचाल-चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र
अश्वघोड़ा, हय, घोतक, बाजि, तुरंग
अंतर्धानगायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य
अंतरिक्षखगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल
आक्रोशक्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ
आश्रमकुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा
अनीकटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी
आयुउम्र,वय, जीवनकाल
आकाशआसमान, नभ, गगन, व्योम, फलक
आम्रआम, रसाल, सहकार, अतिसौरभ
अलंकारआभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर
अभिमानअस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव
अंदाजअंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान
आँगनअँगना, अजिरा, प्राङ्गण

इ, ई से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

इन्द्रसुरेश, शचीपति, सुरपति, देवेंद्र,
पुरन्दर, देवेश, वासव, मधवा, सुरेन्द्र
ईमानदारीसच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ
ईर्ष्याविद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह
ईसायीशु, ईसामसीह, मसीहा
ईहामनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना
ईश्वरपरमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
ईखगन्ना, ऊख, इक्षु
ईप्साइच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा
इच्छाअभिलाषा, कामना, वांछा,
आकांक्षा, मनोरथ, स्पृहा

उ, ऊ  से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

उत्कषसमृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान
उद्देश्यलक्ष्य, प्रयोजन, मकसद
उपायुक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न
उद्धारमुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
उदाहरणमिसाल, नजीर, दृष्टांत
उपकारभेंट, नजराना, तोहफा
उद्यानबगीचा, बाग, वाटिका, उपवन
उदारफ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, दानशील, दानी
उन्नतिप्रगति, तरक्की, विकास, उत्कर्ष
उजालाप्रकाश, रोशनी, चाँदनी
उपहासपरिहास, मजाक, खिल्ली
ऊँचातुंग, उच्च, बुलंद, गगनस्पर्शी
उद्दंडढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़
उजाडजंगल, बियावान, वन
ऊँटकरभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया
ऊँटकरभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया
ऊखलओखली, उलूखल, कूँडी
ऊखलओखली, उलूखल, कूँडी
उज्रऐतराज, विरोध, आपत्ति
उत्साहउमंग, जोश, उछाह
ऊधमउपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी
ऊधमउपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग
उत्पतिउद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय
उत्कृष्टउत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा
उत्थानउत्कर्ष, प्रगति, उन्नयन
उजलाउज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल
ऊसरअनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्य
ऊसरअनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्य

ऋ, ए, औ से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची

शब्द

ऋषिसाधु, महात्मा, मुनि, योगी, तपस्वी
ऋषभवृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ
ऋतुराजबहार, मधुमास, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु
ऋष्यकेतुकामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ
ऋणकर्ज, कर्जा, उधार, उधारी
एकतंत्रराजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही
औरतस्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, नारी, वनिता, घरवाली
औलादसंतान, संतति, आसऔलाद, बाल-बच्चे
औषधालयचिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल
औचित्यउपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता

क से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

किस्मतहोनी, विधि, नियति, भाग्य
कामधेनुसुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु
कालसमय, वक्त, वेला
कुत्ताश्वा, श्रवान, कुक्कुर, शुनक, सरमेव
कालाश्याम, कृष्ण, कलूटा, साँवला, स्याह
क्रोधरोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात
कृष्णराधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन
कपड़ामयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान
कामदेवमनोभव, मनोज, अनग, मनसिज, मार,
मन्मथ, रतिपति, रतिनाथ, मदन, मकरध्वज, मिनकेतु
कामदेवमदन, मनोज, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ
कल्याणभलाई, परहित, उपकार, भला
कचबाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह
कृपाप्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह
किताबपोथी, ग्रन्थ, पुस्तक
कुसुमपुष्प, फूल, प्रसून, पुहुप
कमलनलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर
केतनध्वज, झंडा, पताका, परचम
कृशदुबला, क्षीणकाय, कमजोर, दुर्बल, कृशकाय
कीरतोता, सुग्गा, सुआ, शुक
किनारातीर, कूल, कगार, तट
किरीटताज, मुकुट, शिरोभूषण
किनारातट, तीर, कगार, कूल, साहिल
कष्टतकलीफ, पीड़ा, वेदना, दुःख
कालकूटजहर, विष, गरल, हलाहल
कुंभघड़ा, गागर, घट, कलश
कण्ठग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा
केशवगोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन
किरणगभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा
कातिलखूनी, हत्यारा, घातक
कागकौआ, कागा, काक, वायस
कोयलकोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया
किसानकृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
कार्तिकेयकुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द
कृषिकिसानी, खेतीबाड़ी, काश्तकारी
किरणकिरन, अंशु, रश्मि, मयूख
कुबेरकित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज
कायरकापुरुष, डरपोक, बुजदिल
किश्तीकश्ती, नाव, नौका, नैया
कानकर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट
कबूतरकपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।

ख से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

खुदगर्जस्वार्थी, मतलबी, स्वार्थपरायण
खंभास्तूप, स्तम्भ, खंभ
खुदाराम, रहीम, रहमान, अल्लाह, परवरदिगार
खूनरक्त, लहू, शोणित, रुधिर
खटमलमत्कुण, खटकीट, खटकीड़ा
खिल्लीमखौल, ठिठोली, उपहास
खानाभोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन
खाविंदपति, मियाँ, भर्तार, बालम, साजन, सैयाँ
खगपक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू
खादिमनौकर, चाकर, भृत्य, अनुचर
खलदुष्ट, बदमाश, दुर्जन, गुंडा
खलकदुनिया, जगत, जग, विश्व, जहान
खौफडर, भय, दहशत, भीति
खद्योतजुगनू, सोनकिरवा, पटबिजना, भगजोगिनी
खरगधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन
खंडअंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा

ग से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

गोधूलिसाँझ, संध्या, शाम, सायंकाल
गीदड़श्रृंगाल, सियार, जंबुक
ग्राहमगरमच्छ, घड़ियाल, मगर, झषराज।
गंगाभागीरथी, देवापगा, सुरसरि,
विष्णुपदी, मन्दाकिनी, देवनदी, सुरसरिता
गुलामीदासता, परतंत्रता, परवशता
ग्रामीणग्राम्य, ग्रामवासी, देहाती
गेहूँकनक, गोधूम, गंदुम
गुनाहअपराध, कसूर, खता, दोष
गोदअंक, क्रोड़, गोदी

घ से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

घटनाहादसा, वारदात, वाक्या
घनमेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर
घुमक्कडभ्रमणशील, पर्यटक, यायावर
घमंडदंभ, दर्प, गर्व, गरूर, गुमान, अभिमान, अहंकार
घासतृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद
घोड़ातुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व
घूँसघूस, रिश्वत, उत्कोच
घृतघी, अमृत, नवनीत
घटघड़ा, कलश, कुम्भ, निप
घपलागड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला
घरआलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन
घुड़सवारअश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़

च से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

चोरीस्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष
चौकन्नासचेत, सजग, सावधान, जागरूक
चेलाशागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी
चन्द्रशशि, कलाधर, निशाकर, मृगांक, राकापति,
हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम,
मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि
चेहराशक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा
चौमासावर्षाकाल, वर्षाऋतु, बरसात
चोटीमूर्धा, शीश, सानु, शृंग
चन्द्रमामयंक, राकेश, शशि, सोम, इंदु, मृगांक,
हिमकर, चंद्र, सुधांशु, सुधाकर, कलानिधि
चौकीदारप्रहरी, पहरेदार, रखवाला

छ से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

छातीसीना, वक्ष, उर, वक्षस्थल
छुटकारामुक्ति, रिहाई, निजात
छाछमही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी
छलदगा, ठगी, फरेब, छलावा

ज से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

जन्नतस्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम
जन्मांधसूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन
जानकीसीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा
जगतसंसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन
जंगलविपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप
जबहवध, हत्या, कत्ल, खून
जंगलड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध
जीभरसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान
जवानीयुवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई
जलमेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय
जननीमाँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा
जहीनबुद्धिमानी, अक्लमंद, मेधावी, मेधावान, तीक्ष्ण बुद्धि
जम्हूरियतप्रजातंत्र, लोकतंत्र, लोकशाही, जनताशासन
जहाजपोत, बेड़ा, जलयान, जलपोत
जहाजपोत, जलयान
जमीनधरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा
जमाईदामाद, जामाता, जँवाई
जलाशयतालाब, तलैया, ताल, पोखर, सरोवर
जनकतात, बाप, पिता, बप्पा, बापू, वालिद
जवानतरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा
जयजीत, फतह, विजय
जेवरगहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल
जहरगरल, कालकूट, माहुर, विष
ज्योतिआभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि

झ से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

झण्डाध्वजा, पताका, केतु
झाँसादगा, धोखा, फरेब, ठगी
झींगुरघुरघुरा, झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका
झरनाउत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण
झूठअसत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत
झंझाअंधड़, आँधी, बवंडर, झंझावत, तूफान

ठ से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

ठाँवस्थान, जगह, ठिकाना
ठठोलीमजाक, परिहास, ठट्ठा, ठिठोली, दिल्लगी
ठाकुरद्वारामंदिर, देवालय, शिवाला, देवस्थान
ठिंगनाबौना, वामन, नाटा
ठालीबेरोजगार, ठलुआ, बेकार
ठेठनिपट, निरा, बिल्कुल
ठनठन गोपाल- निर्धन, गरीब, दरिद्र, अकिंचन
ठंडठंड, शीत, सर्दी
ठगछली, छलिया, फ़रेबी, वंचक, धूर्त, धोखेबाज
ठहाकाकहकहा, अट्टहास, खिलखिलाना
ठटरीकंकाल, पंजर, अस्थिपंजर, ठठरी
ठीकउपयुक्त, उचित, मुनासिब

ड से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

डंडासोंटा, छड़ी, लाठी
डगरराह, रास्ता, पथ, मार्ग, पंथ
डंसमच्छर, मस, डाँस, मच्छड़
डालीभेंट, उपहार
डंकानगाड़ा, भेरी, दुंदभि, धौंसा
डाकूदस्यु, लुटेरा, डकैत, बटमार, राहजन
डालडाली, टहनी, वृंत, शाखा
डरखौफ, भय, दहशत, भीति

त से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

तिरियास्त्री, औरत, महिला, ललना
तमारिसूरज, सूर्य, दिवाकर, दिनकर, आदित्य, भानु, भास्कर
तोतासुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय
तालाबसरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग
तालाबसर, सरोवर, जलाशय, तड़ाग, पुष्कर
तहजीबसंस्कृति, सभ्यता, तमद्दुन
तीरशर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक
तिजारतव्यवसाय, व्यापार, सौदागरी
तरुवरवृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप
तमारजनी, रात, निशा, रात्रि
तरुणाईयुवावस्था, यौवन, जवानी, जोबन
तरुणयुवक, युवा, जवान, नौजवान
तरनीनौका, नाव, किश्ती, नैया
तलवारअसि, कृपाण, करवाल, खड्ग, शमशीर चन्द्रहास
तमअँधेरा, अंधकार, तिमिर, अँधियारा

थ से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

थलस्थान, स्थल, भूमि, जगह
थवईराज, राजगीर, मिस्त्री, राजमिस्त्री
थकानथकावट, श्रांति, क्लांति
थप्पड़तमाचा, झापड़
थाकढेर, समूह
थातीजमापूँजी, धरोहर, अमानत
थोड़ाअल्प, न्यून, जरा, कम

द से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

दिवंगतस्वर्गीय, मृत, मरहूम, परलोकवासी
दाससेवक, भृत्य, नौकर, किंकर, अनुचर
दिनकरसूरज, सूर्य, भानु, भास्कर, दिवाकर, रवि, दिवेश, दिनेश
देवतासुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध
दुःखशोक, खेद, व्यथा, कष्ट, यातना, यन्त्रणा
दर्पणशीशा, आरसी, आईना, मुकुर
दस्तूररीति-रिवाज, प्रथा, परंपरा, चलन
दुश्मनरिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी
देशराष्ट्र, राज्य, मुल्क
द्रोपदीयाज्ञसेनी, सैरन्ध्री, पांचाली, कृष्णा
दादुरमेंढक, मंडूक, भेक
दाराबीवी, पत्नी, अर्धांगिनी, वामांगिनी, गृहणी
दुःखपीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्तणा, शोक, खेद, पीर,
दादापितामह, बाबा, आजा
दुष्टपापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर
दासनौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर
दीदानेत्र, नयन, आँख, चक्षु
दरिद्रनिर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन
द्रव्यधन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति
देशजदेशजात, देशीय, देशी, मुल्की, वतनी
दुग्धदूध, क्षीर, पय, स्तन्य, अमृत
दुर्जनदुष्ट, खल, शठ, असज्जन
दूधदुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य
दिनदिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न
दधिदही, गोरस, मट्ठा, तक्र
दाँतदशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर
दांतदंत, द्विज, रद
दुनियाजग, जगत, खलक, जहान, विश्व, संसार, भव
दुर्गाचंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा
देहातीग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य
दुविधाकशमकश, पशोपेश, असमंजस, अनिश
दुष्करकठिन, दुसाध्य, दूभर, मुश्किल
दैत्यअसुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस
दशरथअवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण
दुर्गुणअवगुण, ऐब, बुराई, खामी
दुर्लभअलभ्य, दुष्प्राप्य, अप्राप्य
दुर्भिक्षअकाल, दुकाल, दुष्काल, सूखा

ध से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

धराधीशसम्राट, शहंशाह, नृप, नरेश, महीप, महीपति
धीरजसब्र, संतोष, तसल्ली, धैर्य, दिलासा
धीवरमछुहारा, मछुआरा, मत्स्यजीवी
धराधरपर्वत, पहाड़, शैल, मेरु, महीधर, भूधर
धात्रीधाय, उपमाता, आया, दाई
धरतीधरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा
धनुधनुष, पिनाक, शरासन, कोदंड, कमान, धनुही
धनदौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त
धानचावल, चाउर, तंदुल, शालि, व्रीहि
धेनुगऊ, गाय, गैया, गौ, गोमाता, सुरभि
धीअक्ल, दिमाग, बुद्धि, मति, प्रज्ञा, मेधा, विवेक

न से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

नगपतिहिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर, नगेश, नगेंद्र, शैलेन्द्र
नारीस्त्री, वनिता, महिला, मानवी
नागविषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप
निशारात्रि, रैन, रात, निशि, विभावरी
नर्कयमलोक, यमपुर, नरक, यमालय
नर्कयमलोक, यमपुर, नरक, यमालय
नयानूतन, नव, नवीन, नव्य
न्यौतानिमंत्रण, आमंत्रण, बुलावा
नौकानाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग
निंदादोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना
नदीतनूजा, सरित, शौवालिनी, स्रोतस्विनी, आपगा, निम्रगा, कूलंकषा, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी
नरजन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज
नेत्रचक्षु, लोचन, नयन, अक्षि, चख, आँख
नाविककेवट, खेवट, मल्लाह, खिवैया
नियमउसूल, सिद्धांत, विधि, रीति
नक्षत्रउडु, तारिका, नखत, जुन्हाई
निरक्षरअनपढ़, अपढ़, अशिक्षित, लाइल्म

प से शुरू होने वाले समानार्थी/ पर्यायवाची शब्द

प्रतियोगितास्पर्धा, प्रतिस्पर्धा, मुकाबला, होड़
पाठशालास्कूल, विद्यापीठ, विद्यालय, मदरसा
पलटनसेना, आर्मी, लश्कर, चमू, फौज
पण्डितसुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण।
पण्डितसुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण
पौसवेरा, सुबह, भोर, प्रातः
पर्यायसमानार्थी, एकार्थी, एकार्थवाची
परिणयशादी, विवाह, ब्याह, पाणिग्रहण
प्राज्ञविद्वान, महाज्ञानी, बुद्धिमान, चतुर
पवनवायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन
पावसवर्षाकाल, वर्षाऋतु, बारिस
प्रतिदिनरोजाना, हर दिन, हर रोज, रोज, रोज-रोज
पथिकराही, राहगीर, यात्री, बटोही, मुसाफिर, पंथी
पाहुनामेहमान, अतिथि, पाहुन, अभ्यागत
प्रासादमहल, राजमहल, राजनिवास, राजभवन
पथमग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता
पत्नीभार्या, दारा, बेगम, कलत्र, प्राणप्रिया, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, जोरू, वामांगिनी
पतिभर्ता, वल्लभ, स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र
पुत्रीबेटी, आत्मजा, तनूजा, दुहिता, नन्दिनी, लड़की, सुता, तनया
पुत्रबेटा, लड़का, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन
परिवर्तनबदलाव, हेरफेर, तबदीली, फेरबदल
पुष्पफूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप
परवानाफतिंगा, पतंगा, शलभ, फुनगा, भुनगा
पहेलीप्रहेलिका, मुअम्मा, मुकरी, कूटप्रश्न, बुझौवल
पृष्ठपेज, वर्क, सफहा, सफा, पन्ना
पौरस्त्यपूरबी, पूर्वी, प्राच्य, मशरिक़ी
पत्थरपाहन, पाषाण, प्रस्तर, उपल
पातकपाप, गुनाह, अघ, कल्मष
पैरपाँव, पद, चरण, पाद, पग
पर्वतपहाड़, गिरि, अचल, भूमिधर, तुंग आद्रि, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर
परोपकारपरहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ
पत्तापत्ती, पात, पाती, पल्लव, पर्ण
प्रेक्षागृहनाट्यगृह, छविगृह, नाट्यशाला, रंगशाला, रंगभूमि, रंगस्थली
परिणतिनतीजा, अंजाम, फल, परिणाम
पृथ्वीधरा, धरती, भू, इला, उर्वी, धरित्री, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, मही, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि
प्रहरीद्वारपाल, पहरेदार, प्रतिहारी, दरबान, चौकीदार
पेड़तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुक्ष
पंखडैना, पक्ष, पर, पखौटा, पाँख
पंखडैना, पक्ष, पर, पखौटा, पाँख
प्रकाशज्योति, चमक, प्रभा, छवि, द्युति
पानीजल, नीर, सलिल, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग
प्रजाजनता, रिआया, रैयत, परजा
पिताजनक, तात, पितृ, बाप।
पक्षीखेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, शकुन्त, अण्डज, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर
पिककोयल, कोकिला, कोयलिया
परिवारकुटुंब, कुनबा, खानदान, घराना
पंककीचड़, कीच, कर्दम, चहला
पंककीचड़, कीच, कर्दम, चहला
पंकजकमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज
पाशविकअमानवीय, बर्बर, क्रूर, अमानुषिक, पैशाचिक
प्रवादअफवाह, किंवदंती, जनश्रुति
पंगुअपाहिज, लंगड़ा, विकलांग, अपंग
पार्वतीअपर्णा, अंबिका, आर्या, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवा

यह भी पढ़े:

Alankar (अलंकार)
Anekarthi Shabd (अनेकार्थी शब्द)
Chhand (छन्द)
Ekarthak Shabd (एकार्थक शब्द)
Hindi Essay (हिंदी निबंध)
Karak (कारक)
Kriya (क्रिया)
Kriya Visheshan (क्रिया विशेषण)
Ling (लिंग)
Muhavare (मुहावरे)
One Word Substitution (अनेक शब्दों के लिए एक शब्द)
Pad Parichay (पद परिचय)
Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द)
Pratyay (प्रत्यय)
Ras (रस)
Samas (समास)
Samuchchay Bodhak (समुच्चय बोधक)
Sandhi (संधि)
Sangya (संज्ञा)
Sanskrit Shabd Roop (संस्कृत शब्द रूप)
Sarvanam (सर्वनाम)
Shabd Vichar (शब्द विचार)
Tatsam-Tadbhav (तत्सम-तद्भव शब्द)
Upsarg (उपसर्ग)
Vachan (वचन)
Vakya (वाक्य)
Varnamala (वर्णमाला)
Vilom Shabd (विलोम शब्द)
Viram Chinh (विराम चिन्ह)
Visheshan (विशेषण)
Vismayadibodhak (विस्मयादिबोधक)

1 thought on “समानार्थी या पर्यायवाची शब्द: Samanarthi / Paryayvachi Shabd in Hindi”

Leave a Comment